संस्कृति: शुभ मुहूर्त पर विधानसभा अध्यक्ष ने मनाया रक्षाबंधन–

by | Aug 31, 2023 | कोटद्वार, संस्कृति | 0 comments

मिष्ठान वितरण हुआ, बड़ी संख्या में पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को बांधा रक्षासूत्र–

कोटद्वार: कोटद्वार में रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर झंडा चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में देर सांय रक्षाबंधन का मुहूर्त खुलने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ बड़े हर्षोल्लाह से रक्षाबंधन का पर्व मनाया इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर और मिष्ठान खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और हमेशा सुखी रहने की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को राखी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हे प्रसन्नता है कि आप सभी लोगों का उन्हेे जो भरपूर स्नेह और सहयोग मिला है उससे उन्हे क्षेत्र की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है और क्षेत्र विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा की रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक, प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्यौहार है और इस पर्व को हम कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता, सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वे हर त्यौहार अपने क्षेत्र वासियों के साथ मनाती है, साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन पर क्षेत्र की जनता से मिले अपार स्नेह – आशीर्वाद हेतु सभी का आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेश वासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!