आपदा: चमोली जनपद में 23 मोटर मार्ग पड़े अवरुद्ध, कई किलोमीटर पैदल चल रहे ग्रामीण, युवा हुए बेरोजगार–

by | Sep 1, 2023 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

गडोरा-ल्वांह-दिगोली सड़क बंद होने से गांवों में फंसे 60 से अधिक वाहन, बेरोजगारी की मार झेल रहे वाहन चालक

पीपलकोटी: चमोली जनपद में भारी बारिश से अभी भी 23 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। ग्रामीण मु​श्किलों में आना-जाना कर रहे हैं। सड़कें बंद होने से लोगों के वाहन जगह-जगह फंस गए हैं। जिससे कई युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

जुलाई माह में अत्यधिक बारिश होने से अभी तक भी कई गांवों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें अवरुद्ध होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को सड़क तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लंगसी-गुलाबकोटी, सैंजी लग्गा कुजौं मैकोट, गडोरा-अमरपुर-कम्यार, ल्वां-दिगोली, मायापुर-श्रीकोट, डुंगरी-बिजराकोट, नंदप्रयाग-घाट- सुतोल-कनोल, थराली-देवाल-मुदोली-वाण, डुंगरी-तरगांव, पोखरी-हरिशंकर, हापला-गुड़म, नैनीसैंण-किमोली-लक्ष्मीनारायण मंदिर, गडोरा-चांतुला-किरुली के साथ ही 23 महत्वपूर्ण सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। इन सड़कों पर भारी मात्रा में भूस्खलन होने से कई जगहों पर सड़क ध्वस्त पड़ी है।

पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल ने कहा कि गडोरा- ल्वां-दिगोली सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि ल्वां-दिगोली-श्रीकोट सड़क का निर्माण मायापुर तक किया जाए। जिससे गांवों में फंसे वाहनों को निकाला जा सके।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!