हक की लड़ाई: पेंशन शंखनाद महारैली में चमोली से सैकड़ों कर्मचारी करेंगे दिल्ली कूच–

by | Sep 28, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की बैठक में लिए गए कई निर्णय, देवेंद्र सिंह को दी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

गोपेश्वर: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से एक अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में चमोली जनपद से सैकड़ों कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारियाें ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान दशोली विकास खंड शाखा का भी विधिवत रुप से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह नेगी, मंत्री चंद्र प्रकाश सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत सिंह फरस्वाण और महिला अध्यक्ष सुमित्रा फरस्वाण को चुना गया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन समिति के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली में आयोजित महारैली को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को लेकर दिल्ली कूच किया जाएगा। कहा कि पुरानी पेंशन हमारी हक की लड़ाई है। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता है।

बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मंत्री भगत कंडवाल, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि बल्लभ जोशी, संरक्षक प्रकाश नेगी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दिगंबर नेगी, जिला महामंत्री मुकेश नेगी, जिला कोषाध्यक्ष महिपाल चौहान, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत, राष्ट्रीय आंदोलन के जिला संयोजक भरत सिंह दानू, प्रकाश सिलोड़ी, हीरा सिंह रावत, राजेंद्र सौरियाल, राकेश सती, हीरा सिंह राणा, पुष्कर कठैत, रणवीर सिंह नेगी, गब्बर सिंह नेगी, दीपक सौनियाल, विरेंद्र सिंह राणा, नरेंद्र सिंह खत्री, एनएमओपीएस के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र बिष्ट, नरेंद्र कुंवर, कर्ण सिंह नेगी के साथ ही कई अ​धिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!