चमोली: हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़े एबीवीपी के तीन छात्र और एक छात्रा–

by | Oct 17, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

तीन घंटे तक फूले रहे पीजी कॉलेज गोपश्वर के ​​शिक्षक-कर्मचारियों के हाथ-पांव, छात्र संघ अध्यक्ष को पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती–

गोपेश्वर: अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे अ​​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के छात्रों ने मंगलवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन के सा​थ ही उच्च ​शिक्षा मंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया। तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी को पुलिस टीम ने जबरन उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती किया। जिस पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

इसी दौरान हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर छात्र अजय भंडारी, नेहा रावत, आयुष गौड़ और धीरज बिष्ट महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही छत से उतरने की चेतावनी दी। तीन घंटे बाद अपराह्न चार बजे तहसीलदार धीरज राणा और पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की सभी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय प्रशासन से भी इस संबंध में बात की गई। जिस पर छात्र छत से उतर गए।

छात्रों ने कहा है कि उनके द्वारा सेमेस्टर परीक्षा देने के बावजूद उन्हें अनुत्तीर्ण किया गया है। विवि प्रशासन से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया है। छात्रों की प्रमुख मांग महाविद्यालय को विवि कैंपस घोषित करने की भी है। कहा कि तीन साल पूर्व महाविद्यालय को विवि कैंपस घोषित किया गया था, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!