पीपलकोटी। छोटी काशी शिव नगरी हाट में श्री श्री तिरुज्ञानानंद जी महाराज के नेतृत्व में अखंड ज्योति यज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दो क्विंटल घी का अखंड दीया जलाया। मंदिर में घी के दीए भी जलाए गए। प्रतिवर्ष तमिलनाडू के भक्तों की ओर से शिव मंदिर में घी की अखंड ज्योति जलाई जाती है। हाट गांव का प्राचीन शिव मंदिर बेलपत्ती के जंगल के मध्य में स्थित है। प्राचीन काल में इसी मंदिर से होते हुए बदरीनाथ धाम की पैदल यात्रा संचालित होती थी। मंदिर को चारों और से फूलों से सजाया गया था। कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए इस बार अखंड ज्योति यज्ञ को सादगी से मनाया गया। इस मौके पर शंकरा फाउंडेशन तमिलनाडू के निदेशक एस बोष, नरेंद्र पोखरियाल, जियोन मुरुगेशन, डा. मुरुगन आदि मौजूद थे। शुक्रवार को तमिलनाडू के शिव भक्तों का यह दल अनसूया माता मंदिर के दर्शनों को भी गया था।
तमिलनाडू के भक्तों ने शिव मंदिर में जलाया दो क्विंटल घी का दीया, पढ़ें चमोली में यहां है यह शिव मंदिर–
by laxmi Purohit | Aug 21, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
