चमोली: कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला घायल–

by | Nov 3, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

कार में पति और पत्नी थे सवार, अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी कार, पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया–

जोशीमठ: तहसील मुख्यालय के समीप मारवाड़ी-चांई मोटर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार महिला घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पांडुकेश्वर निवासी कृष्णा चंद्र कार से चांई गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में उनकी पत्नी देवेश्वरी देवी भी सवार थी। जिसमें वे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर 108 सेवा वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। अस्पताल के प्रभारी डा. गौतम ने बताया कि कृष्णा चंद्र पर हल्की चोट आई है, जबकि देवेश्वरी के सिर पर चोट होने के चलते उन्हें गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!