चमोली: रुद्रनाथ के जंगलों में मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया–

by | Nov 26, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

जंगल में घास लेने गई सगर गांव की महिलाओं ने खुवातोक में पड़ा देखा युवक का शव, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर: 16 अक्टूबर को रुद्रनाथ की यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश के युवक का शव सगर गांव की महिलाओं ने खुवातोक में पड़ा देखा। महिलाओं की सूचना पर ग्राम प्रहरी कैलाश नेगी ने इसकी सूचना गोपेश्वर पुलिस थाने को दी। रविवार को शव पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। शव चट्टान से गिरकर खुवातोक में पड़ा था। पिछले एक माह से पुलिस और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे थे।

बता दें कि 16 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के मोहल्ला खतेनी, लोहा मंडी, आगरा का रहने वाला 19 साल का युवक श्रेयश पुत्र भगवान दास और सुखपाल सिंह निवासी गुमावाला, पिरान कलियर, हरिद्वार तृतीय केदार तुंगनाथ के दर्शन कर मंडल-गोपेश्वर मार्ग से लौट रहे थे। ग्वाड़ गांव के पास उन्हें रुद्रनाथ मंदिर का बोर्ड दिखा। श्रेयश दोपहर में करीब 12 बजे अकेले ही रुद्रनाथ के लिए निकल गया। जबकि उसका साथी सुखपाल वहीं पर रुक गया। जब श्रेयश 17 को भी नहीं लौटा तो उसने इसकी सूचना गोपेश्वर थाना पुलिस को दी। सुखपाल की सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की।

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि श्रेयश रास्ता भटकते हुए कैलुड़ीतोक पहुंच गया। शाम करीब छह बजे उसने अपने साथी सुखपाल को मैसेज किया कि वह रास्ता भटक गया है। लेकिन सुखपाल ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो पाया। शनिवार को सगर गांव की महिलाएं घास के लिए ट्रेक पर गई थी, उन्हें वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने इसकी पहचान श्रेयश के रुप में की है।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!