पोखरी। स्कूल में छात्र-छात्राओं को आखर ज्ञान बांटने के साथ ही गुरुजी पिछले 25 सालों से पौधे लगाकर उनके भरण-पोषण में लगे रहते हैं। पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में तैनात शिक्षक धन सिंह घरिया धरती को हराभरा बनाने में जुटे हुए हैं। भगवान गोपीनाथ की भूमि को आस्था और विश्वास से जोड़ने के लिए प्रकृति संवारो अभियान के तहत विगत दो दशक से प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने के लिए शिक्षक धन सिंह घरिया लोगों की भावनाओं को प्रकृति से जोड़ने का काम कर रहे हैं। प्रकृति के प्रति उनके लगन, मेहनत और प्यार प्रेम को देख लोग अब उन्हें पेड़ वाले गुरूजी के नाम से संबोधित करते हैं। स्कूली व्यस्थता के बावजूद भी पेड़ वाले गुरूजी श्री घरिया ने गोपेश्वर के समीप सैंटुणा गांव के पास पांच हेक्टेयर भूमि पर 3000 से अधिक रूद्राक्ष के पौधों का रोपण किया है। वे अभी तक एक लाख से अधिक पौधों का रोपण कर चुके हैं। वे पौधों को रोपने के बाद उनके भरण-पोषण का जिम्मा भी स्वयं उठाते हैं। अपनी तनख्वाह से ही पौधों के संरक्षण के लिए उन्होंने एक व्यक्ति को रोजगार से भी जोड़ा है। जो पौधों की नियमित देखभाल करते हैं। पेड़ वाले गुरूजी ने अपने विद्यालय के समीप ही एक मिश्रित वन भी तैयार किया है, जहां फलदार, चारापत्ती और संरक्षित प्रजाति के जैसे बांज, बुरांस, देवदार, कैल के पौधों का रोपण किया हुआ है। अब ये पौधे धीरे-धीरे पेड़ के रूप में धरती को हरा-भरा करा रहे हैं। पेड़ वाले गुरूजी धन सिंह घरिया का कहना है कि हरेला पर्व के साथ ही जन्मदिवस या किसी भी शुभ समारोह के दौरान पौधरोपण जरूर करना चाहिए, जिससे धरती को हरा भरा रखा जा सके और हमें प्राणवायु मिलती रहे।
धरती को हरा भरा बनाने में जुटा शिक्षक, लोग इन्हें कहते पेड़ वाले गुरुजी–
by laxmi Purohit | Aug 25, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

Latest News
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...
लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...
गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...
स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
