धरती को हरा भरा बनाने में जुटा शिक्षक, लोग इन्हें कहते पेड़ वाले गुरुजी–

by | Aug 25, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

पोखरी। स्कूल में छात्र-छात्राओं को आखर ज्ञान बांटने के साथ ही गुरुजी पिछले 25 सालों से पौधे लगाकर उनके भरण-पोषण में लगे रहते हैं। पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में तैनात ‌शिक्षक धन सिंह घरिया धरती को हराभरा बनाने में जुटे हुए हैं। भगवान गोपीनाथ की भूमि को आस्था और विश्वास से जोड़ने के लिए प्रकृति संवारो अभियान के तहत विगत दो दशक से प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने के लिए शिक्षक धन सिंह घरिया लोगों की भावनाओं को प्रकृति से जोड़ने का काम कर रहे हैं। प्रकृति के प्रति उनके लगन, मेहनत और प्यार प्रेम को देख लोग अब उन्हें पेड़ वाले गुरूजी के नाम से संबोधित करते हैं। स्कूली व्यस्थता के बावजूद भी पेड़ वाले गुरूजी श्री घरिया ने गोपेश्वर के समीप सैंटुणा गांव के पास पांच हेक्टेयर भूमि पर 3000 से अधिक रूद्राक्ष के पौधों का रोपण किया है। वे अभी तक एक लाख से अधिक पौधों का रोपण कर चुके हैं। वे पौधों को रोपने के बाद उनके भरण-पोषण का जिम्मा भी स्वयं उठाते हैं। अपनी तनख्वाह से ही पौधों के संरक्षण के लिए उन्होंने एक व्यक्ति को रोजगार से भी जोड़ा है। जो पौधों की नियमित देखभाल करते हैं। पेड़ वाले गुरूजी ने अपने विद्यालय के समीप ही एक मिश्रित वन भी तैयार किया है, जहां फलदार, चारापत्ती और संरक्षित प्रजाति के जैसे बांज, बुरांस, देवदार, कैल के पौधों का रोपण किया हुआ है। अब ये पौधे धीरे-धीरे पेड़ के रूप में धरती को हरा-भरा करा रहे हैं।  पेड़ वाले गुरूजी धन सिंह घरिया का कहना है कि हरेला पर्व के साथ ही जन्मदिवस या किसी भी शुभ समारोह के दौरान पौधरोपण जरूर करना चाहिए, जिससे धरती को हरा भरा रखा जा सके और हमें प्राणवायु मिलती रहे। 

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!