आस्था: शीतकालीन चारधाम यात्रा पर आईए, पूजा अर्चना करें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज–

by | Dec 31, 2023 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

चारधाम शीतकालीन यात्रा हुई संपन्न, स्वामी अविमु​क्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने की योग ध्यान बदरी और नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना–

जोशीमठ: ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के पावन सानिध्य में चार धामों की शीतकालीन पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा दल चौथे पड़ाव नृसिंह मंदिर और योग ध्यान मंदिर पहुंचा। यात्रा दल के पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवम जनप्रतिनिधियों पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

यहां पहुंचने पर स्वामी जी ने जोशीमठ में भगवान नृसिंह, आदिगुरु शंकराचार्य जी एवं पांडुकेश्वर में कुबेर और उद्धव जी की शीतकालीन पूजा स्थल में पूजा अर्चना की।

ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि उन्होंने या यात्रा शुरू नही की, बल्कि सही जानकारी के अभाव में यात्री इन स्थलों में नही आ पा रहे हैं। सीटहो या ग्रीष्म काल इन धामों में पूजा अर्चना निरन्तर होती रहती है। सारी सुविधाएं हैं। इसलिए यात्रियों को बेहिजक आना चाहिए।

प्रवचन करते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज-

इस अवसर पर ज्योर्तिमठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद महाराज ने बताया कि शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में रविवार को तीर्थ यात्री दल ज्योर्तिमठ पहुंचा । मीडिया प्रभारी डॉक्टर बृजेश सती ने बताया कि सात दिवसीय यात्रा चारों धामों की शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा के साथ ही संपन्न हो गई । इस यात्रा दल में विभिन्न राज्यों के सौ से अधिक यात्री सम्मिलित हुए।

ज्योतिर्मठ में विशेष पूजा करते भक्तगण-

इस अवसर पर ज्योर्तिमठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय, विशेष कार्धिकारी कैप्टन अरविंद सिंह ,यमुनोत्री धाम के रावल अनुरूद उनियाल, प्रकाश रावत, ब्रह्मचारी स्रवानंद, उमेश सती, समीर डिमरी,कुशलानंद बहुगुना विष्णुप्रियानंद,अंशुल भूजवान, सौरभ राणा, हरीश डिमरी,ललीत थपलियाल, देवेश्वरी शाह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!