सनातन संस्कृति: वसंत पंचमी पर लोगों ने घरों के मुख्य द्वार पर गोबर के साथ लगाए जौ की बाली–

by | Feb 14, 2024 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

आज से हो गई वसंत ऋतु की शुरुआत, घरों और स्कूलों में आयोजित हुई सरस्वती का मां की पूजा, घरों में वितरित किए गुड़ और तिल–

गोपेश्वर: हिंदू परंपरा के पर्व वसंत पंचमी पर लोगों ने अपने घर के मुख्य द्वार पर गोबर के साथ जौ की बाली लगाई और परिवार में गुड तिल वितरित किया। हिंदू परंपराओं के अनुसार सालभर में छह ऋतुएं आती हैं, जिसमें से वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। आज से वसंत ऋतुु की शुरुआत हो गई है। लोगों ने अपने घरों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर मंदिर में मत्था टेका। विद्यालयों में भी मां सरस्वती की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। चमोली जनपद में इन दिनों धार्मिक महोत्सव चल रहे हैं। पांडुकेश्वर में कुबेर महोत्सव आयोजित हो रहा है, जबकि दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव में मां ज्वाला के प्राचीन मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा और यज्ञ अनुष्ठान आयोजित हो रहा है। लोग इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं।

वसंत पंचमी महोत्सव पर गांव-गांव में पारंपरिक ढोल दमाऊं बजाए जाने की परंपरा भी है, जो आज भी धार्मिक परंपराओं के साथ निभाई जाती है। पंडित कैलाश भट्ट ने बताया कि वसंत ऋतु में प्रकृ​ति अपना श्रृंगार करती है। चारों ओर फूल ​खिले रहते हैं, जो बरबस ही सबको अपनी ओर आक​र्षित करती है।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!