चमोली: हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश में खोलने का अधिक्ताओं ने किया समर्थन–

by | May 11, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

अ​धिवक्ताओं ने कहा, राज्य बनने के बाद से गढ़वाल मंडल में बेंच खोलने की उठती रही है मांग–

गोपेश्वर: चमोली के अ​धिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय नैनीताल की बेंच ऋषिकेश में खोलने को लेकर मुख्य न्यायाधीश की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही हाईकोर्ट की बेंच को गढ़वाल मंडल में खोलने की मांग उठती रही है। अब न्यायालय ने खुद इसकी पहल की है जो स्वागत योग्य है।

बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी और अधिवक्ता मोहन पंत ने कहा कि चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग पौड़ी जैसे जिलों के लिए नैनीताल बहुत दूर पड़ता है। इसलिए गढ़वाल मंडल में हाईकोर्ट की बेंच खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। कहा कि देश के कई राज्यों में हाईकोर्ट की अलग-अलग जगह पर बेंच हैं। हाईकोर्ट की बेंच खोलने के लिए विधानसभा या लोकसभा से प्रस्ताव पारित कराने की भी जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व राज्यपाल की संस्तुति पर ही इसे स्थापित किया जा सकता है।

वहीं बार एसोसिएशन चमोली के अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने कहा कि बेंच खोलने के समर्थन में एक प्रस्ताव हाईकोर्ट को भेज दिया गया है। इसके अलावा अधिवक्ता कुलदीप बर्त्वाल, किशन सिंह फरस्वाण, ज्ञानेंद्र खंतवाल, दिलबर फरस्वाण आदि ने भी हाईकोर्ट बेंच को गढ़वाल मंडल में खोलने का समर्थन किया है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!