मायूसी: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चमोली के घोड़ा संचालकों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार–

by | May 20, 2024 | चारधाम, रूद्रप्रयाग, रोजगार | 0 comments

लाइसेंस न मिलने से मायूस होकर लौटने लगे चमोली के घोड़ा-खच्चर संचालक, जेब के पैसे भी हुए समाप्त–

गोपेश्वर: पिछले कई वर्षों से चमोली जनपद के जोशीमठ, उर्गम, निजमुला, नंदानगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में घोड़ा-खच्चर संचालक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को अपनी सेवाएं देते थे, लेकिन आज चमोली के घोड़ा-खच्चर संचालकों के साथ सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सौतेला व्यवहार हो रहा है। केदारनाथ यात्रा को शुरु हुए एक सप्ताह से अ​धिक का समय हो गया है, लेकिन अभी भी चमोली के ग्रामीण घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए लाइसेंस के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

चमोली के इन भोले भाले ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। कई घोड़ा खच्चर संचालकों की जेब का पैसा भी समाप्त हो गया है, जिससे वे अब बैरंग लौटने लगे हैं। घोड़ा-खच्चरों को चना ​खिलाने तक के लिए पैसे जुटाने मु​श्किल बना हुआ है। निजमुला घाटी के सैंजी वार्ड से जिला पंचायत प्रतिनिधि भरत सिंह राणा, कमल सिंह पंवार, विरेंद्र सिंह बिष्ट, गुड्डू सिंह बिष्ट, अमित सिंह, दीपक सिंह चौहान और भोला सजवाण का कहना है कि यहां चमोली के 4500 से 5000 तक घोड़े-खच्चर पहुंचे हुए हैं।

लेकिन लाइसेंस न मिलने के कारण ग्रामीणों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। कई ग्रामीण अपने घोड़ा-खच्चरों को लेकर वापस आ गए हैं। उन्होंने चमोली और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से लाइसेंस दिए जाने की मांग उठाई है। कहा गया कि ग्रामीण अपने परिवार का लालन-पालन इन्हीं घोड़े-खच्चरों से करते हैं।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
error: Content is protected !!