कुरुड़ नंदा धाम में पहुंची विधायक तो मंदिर समिति ने विधायक को सुनाई खरी-खरी —

by | Aug 31, 2021 | चमोली | 0 comments

 

चमोली। मां नंदा को विदा करने के लिए जब थराली विधायक मुन्नी देवी कुरुड़ नंदा धाम में पहुंची तो मंदिर समिति के लोगों ने विधायक को खरी-खरी सुनाई। मंदिर समिति के लोगों ने लोकजात को लेकर प्रशासन की ओर से दिखाई गई उदासीनता पर नाराजगी जताई। कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंसाराम गौड़ ने कहा कि मां नंदा जिन रास्तों से गुजरेगी, वे रास्ते आपदा से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। इन्हीं टूटे फूटे रास्तों से मां नंदा कैलाश विदा होगी। लोकजात यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति के लोग जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगने गए, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। आस्था और विश्वास के साथ मंदिर समि‌ति और माता के भक्तगण लोकजात यात्रा को भव्य रुप से आयोजित करेंगे, लेकिन सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों से जनता क्षुब्ध है। जिन रास्तों से माता को गुजरना है, वह बहुत खस्ता हाल में हैं। जगह-जगह झाड़ियां बनी हुई हैं, जिसके चलते डोलियों को ले जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने विधायक को कहा कि उनकी सरकार को पांच साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन उन्होंने कभी क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। जिससे भक्त मायूस और क्षुब्ध हैं। विधायक ने मंदिर समिति को भरोसा दिलाया कि लोकजात यात्रा को पूरा सहयोग किया जाएगा। 

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!