हे‌रि जाया, फेरी, नंदा मैता कु मुलुक.., बाडों की मुंगरी नंदा, झालों की काखड़ी–

by | Aug 31, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

घाट (चमोली)।सैकड़ों भक्तों के साथ मां नंदा मंगलवार को कैलाश के लिए विदा हो गई। महिलाओं और ध्याणियों ने मां नंदा को जागर और मांगल गीत गाकर विदा किया। महिलाओं ने ऊंचा कैलाशों मां पैटण बैठिगे नंदा तेरा न्यौजा निशाण,  हे‌रि जाया, फेरी, नंदा मैता कु मुलुक, बाडों की मुंगरी नंदा, झालों की काखड़ी, यख दाड़िम माता दांती अखरोट जैसे जागरों से नंदा धाम को नंदामयी कर दिया। ध्याणियों ने माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित की और अपने परिवार की कुशलता की कामना की। मंगलवार से चमोली जनपद के गांव-गांव में मां नंदा की छंतो‌लियां भी बुग्यालों के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। गांव के गांव मां नंदा की थीत भक्ति में ढूब गए हैं। सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर समिति ने 25 पुजारियों की टीम बनाई हुई है। ये पुजारी दोनों डोलियों के साथ में बालपाटा और बैदनी बुग्याल तक जाएंगे। 13 सितंबर को नंदा सप्तमी पर बैदनी कुंड और बालपाटा बुग्याल में मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। मां नंदा अपने पहले पड़ाव चरबंग और फरखेत गांव पहुंच गई हैं।  

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!