घाट (चमोली)।सैकड़ों भक्तों के साथ मां नंदा मंगलवार को कैलाश के लिए विदा हो गई। महिलाओं और ध्याणियों ने मां नंदा को जागर और मांगल गीत गाकर विदा किया। महिलाओं ने ऊंचा कैलाशों मां पैटण बैठिगे नंदा तेरा न्यौजा निशाण, हेरि जाया, फेरी, नंदा मैता कु मुलुक, बाडों की मुंगरी नंदा, झालों की काखड़ी, यख दाड़िम माता दांती अखरोट जैसे जागरों से नंदा धाम को नंदामयी कर दिया। ध्याणियों ने माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित की और अपने परिवार की कुशलता की कामना की। मंगलवार से चमोली जनपद के गांव-गांव में मां नंदा की छंतोलियां भी बुग्यालों के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। गांव के गांव मां नंदा की थीत भक्ति में ढूब गए हैं। सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर समिति ने 25 पुजारियों की टीम बनाई हुई है। ये पुजारी दोनों डोलियों के साथ में बालपाटा और बैदनी बुग्याल तक जाएंगे। 13 सितंबर को नंदा सप्तमी पर बैदनी कुंड और बालपाटा बुग्याल में मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। मां नंदा अपने पहले पड़ाव चरबंग और फरखेत गांव पहुंच गई हैं।
हेरि जाया, फेरी, नंदा मैता कु मुलुक.., बाडों की मुंगरी नंदा, झालों की काखड़ी–
by laxmi Purohit | Aug 31, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...
सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके डिमरी...
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...
स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
