निर्वाचन: गोपेश्वर के पीजी कॉलेज को फिर स्ट्रांग रुम बनाने की तैयारी, अ​धिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण–

by | Jun 20, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

गोपेश्वर। बदरीना​थ विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पीजी कॉलेज गोपेश्वर को स्ट्रांग रुम बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी के साथ ही निर्वाचन अ​धिकारियों ने स्ट्रांग रुम का स्थलीय निरीक्षण किया।

अ​धिकारियों ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, कंट्रोल रूम सहित विभिन्न कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत ईवीएम मशीनों के रखरखाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ईवीएम मशीनों को सुरक्षित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखवाने तथा ईवीएम की सुरक्षा हेतु उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधान सभा उप चुनाव को निर्विघ्न, पारदर्शिता व सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए स्ट्रांग रूम परिसर में पर्याप्त बैरिकेडिंग के साथ विद्युत, पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुलदीप सिंह, प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!