चमोली: आचार संहिता में चमोली पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा–

by | Jun 25, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रुप से लागू करने के लिए चमोली पुलिस लगातार चेकिंग अ​भियान चला रही है। अवैध नशे का कारोबार चुनाव को प्रभावित न कर दे, इसके लिए दो​षियों के ​खिलाफकड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली जोशीमठ पुलिस को सूचना मिली कि जोशीमठ-मलारी हाईवे पर पिकअप वाहन में सब्जी की आड़ में अवैध शराब की पेटियां भी परिवहन की जा रही हैं।

सूचना पर पुलिस की ओर से सुरांईथोटा बाजार के आगे लोहे के पुल के पास चेकिंग के दौरान देवेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी सैफपुर खादर, थाना मंडावर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश को पिकअप वाहन में 18 पेटी मेकडॉल, आठ पेटी रॉयल स्टेज मार्का अवैध शराब पकड़ी गई।

पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर वाहन को सीजकर​ दिया और अ​भियुक्त देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी, आरक्षी अरुण गैरोला, आरक्षी हरीश कांडपाल और आरक्षी चालक प्रकाश बालोदी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!