हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

by | Sep 13, 2026 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने की मांग–

गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के अनसूया गांव के ग्रामीणों ने संतानदायिनी माता अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर कहा कि पिछले तीन वर्षों से अनसूया गेट (मंडल) से संगूड़ पैदल पुल तक 2.50 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 44 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन कुछ ग्रामीण काश्तकारों की भूमि संबंधी आपत्तियों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

अनसूया मंदिर के पुरोहित जय प्रकाश तिवाड़ी के साथ ही समस्त ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि के अ​धिकारी ग्रामीणों के बीच सहमति बनाकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करे। पत्र में कहा गया कि करीब 12 वर्ष पूर्व माता अनसूया देवी मोटर मार्ग के उद्देश्य से सिरोली गांव के समीप 30 मीटर आरसीसी पुल का निर्माण किया गया था। वर्तमान में इसकी अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये है। ग्रामीणों ने कहा कि पुल का उपयोग मोटर मार्ग के लिए नहीं होने से सरकारी धन का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। प्रसव पीड़ा के दौरान महिलाओं और बीमार लोगों को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण की शासन स्तर पर स्वीकृति प्रदान कर कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!