बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव: इंडिया गठबंधन ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन–

by | Jun 26, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गांव-गांव करेंगे प्रचार अ​भियान तेज, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को घेरने की पूरी तैयारी–

गोपेश्वर: इंडिया गठबंधन ने लोकसभा की तरह ही बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। इंडिया गठबंधन ने गांव-गांव में प्रचार अ​​भियान भी शुरू कर दिया है। बुधवार को इस संबंध में नेताओं ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है।

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप नेगी ने कहा कि स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के संयोजक कमल रतूड़ी ने कहा कि लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा उपचुनाव में भी अन्य दल कांग्रेस को अपना समर्थन देंगे, कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से इस विधानसभा उपचुनाव में काम कर रहे हैं। कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन ने भाजपा के 400 पार के नारे को ध्वस्त कर दिया था, उसी उत्साह के साथ इस चुनाव में भी काम किया जाएगा।

इस मौके पर आप के अध्यक्ष कुलदीप नेगी, सीपीएम के जिला सचिव भूपाल सिंह रावत, सीपीआई के जिला सचिव विनोद जोशी, ज्ञानेंद्र खंतवाल, कमल सिंह रावत, दिलवर फरस्वाण, सुखवीर रौतेला आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!