बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव: जनादेश राजेंद्र भंडारी के पास, नहीं रुकेगा विजयरथ–

by | Jun 30, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

मीडिया से वार्ता में बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, कहा बदरीनाथ विधानसभा के विकास के लिए भंडारी ने छोड़ी विधायकी–

गोपेश्वर: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा का विजयरथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का विजयरथ नहीं रुकेगा। राजेंद्र भंडारी को पास जनादेश है, उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा के विकास के लिए विधायकी छोड़ी है। गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता में विनोद सुयाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने लंबे समय से बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे है।

उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। अब जनता के आशीर्वाद से ये दोनों मिलकर इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यहां हम सबने डबल इंजन लगाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का काम कर रहे हैं। आज उत्तराखंड कई क्षेत्रों में मॉडल राज्य के रूप में आगे आया है।

प्रेस वार्ता में विधानसभा प्रभारी विजय कपरूवान ने कहा कि हम इस उपचुनाव में बहुत मजबूत स्थिति में है हमारे बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्त्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. हम बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट,भाजपा मिडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य बलबीर घुनियाल, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, भाजपा नेता देवी लाल भारती आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!