बदरीनाथ। सरकार के आश्वासन के बाद भी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा का अभी तक भी संचालन न होने से क्षुब्ध संत समाज ने बदरीनाथ धाम में फिर से आंदोलन शुरु कर दिया है। धाम में तपस्यारत मौनी बाबा ने मंगलवार को सुबह नौ बजे से अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब अनशन बदरीनाथ भगवान के दर्शनों के बाद ही तोड़ा जाएगा। मौनी बाबा और धर्मराज भारती ने 23 मई से धाम के दर्शनों की मांग पर अपना आमरण अनशन किया था। सात जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मौनी बाबा को आश्वासन दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया था। लेकिन अभी तक भी स्थानीय लोगों और साधु संतों के लिए बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति नहीं मिल पाई है, जिससे फिर से मौनी बाबा ने अपने आश्रम में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि अनशन के दौरान उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन के साथ ही मंडल आयुक्त, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री स्वयं होंगे। वहीं, धाम में बदरीश संघर्ष समिति की ओर से भी चारधाम यात्रा के संचालन की मांग पर क्रमिक धरना चल रहा है।
बदरीनाथ धाम में फिर आमरण अनशन पर बैठा ये बाबा, संत समाज भी मुखर–
by laxmi Purohit | Sep 1, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...
84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...
छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...
विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
