बदरीनाथ धाम में फिर आमरण अनशन पर बैठा ये बाबा, संत समाज भी मुखर–

by | Sep 1, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 बदरीनाथ। सरकार के आश्वासन के बाद भी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा का अभी तक भी संचालन न होने से क्षुब्ध संत समाज ने बदरीनाथ धाम में फिर से आंदोलन शुरु कर दिया है। धाम में तपस्यारत मौनी बाबा ने मंगलवार को सुबह नौ बजे से अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब अनशन बदरीनाथ भगवान के दर्शनों के बाद ही तोड़ा जाएगा। मौनी बाबा और धर्मराज भारती ने 23 मई से धाम के दर्शनों की मांग पर अपना आमरण अनशन किया था। सात जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मौनी बाबा को आश्वासन दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया था। लेकिन अभी तक भी स्थानीय लोगों और साधु संतों के लिए बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति नहीं मिल पाई है, जिससे फिर से मौनी बाबा ने अपने आश्रम में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि अनशन के दौरान उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन के साथ ही मंडल आयुक्त, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री स्वयं होंगे। वहीं, धाम में बदरीश संघर्ष समिति की ओर से भी चारधाम यात्रा के संचालन की मांग पर क्रमिक धरना चल रहा है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!