निर्वाचन: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में पांच बजे तक हुआ 50.30 प्रतिशत मतदान–

by | Jul 10, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

निर्वाचन: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में पांच बजे तक हुआ 50.30 प्रतिशत मतदान–

कम मतदान ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कन, नाराज मतदाताओं ने किया मतदान से किनारा–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में शाम पांच बजे तक करीब 50.30 प्रतिशम मतदान हुआ है। 2022 के विधानसभा चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार मतदान प्रतिशत कम होने से प्रत्या​शियों की धड़कन बढ़ गई है।

बुधवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम छह बजे तक चलेगा। पहले एक घंटे में सुबह नौ बजे तक 7.62 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 22.70 चले गया। दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 34.50 तक पहुंच गया और शाम पांच बजे तक मतदान 50.30 पहुंच गया।

दिनभर मतदान के लिए लोगों की पोलिंग बूथ पर लाइन लगी रही। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने आदर्श दिव्यांग मतदेय स्थल कुंड कालोनी में अपना मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!