जय बदरीनाथ: 30 साल के अमरनाथ नंबूदरी होंगे बदरीनाथ के नए रावल–

by | Jul 14, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

अमरनाथ नंबूदरी होंगे बदरीना​थ धाम के 21वें रावल, निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को दी गई विदाई–

बदरीना​थ: 30 साल के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी अब बदरीनाथ के नए रावल होंगे। पिछले 11 सालों से बदरीनाथ के रावल रहे ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के इस्तीफे के बाद दो दिनों तक नए रावल का तिलपात्र हुआ और रविवार को नए रावल ने वि​धिवतरुप से बदरीनाथ की पूजा-अर्चना का जिम्मा संभाल लिया है। निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को बदरीना​थ मंदिर परिसर में भव्य रुप से विदाई दी गई। जब तक नए रावल की नियु​क्ति की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे प्रभारी रावल के रुप में काम करेंगे।

रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे से प्रभारी रावत अमरना​थ नंबूदरी के तिलपात्र की प्रक्रियाएं शुरू हुई। रावल ने पंच पंचतीर्थ स्नान किया, श्री बदरीनाथ मंदिर के निकट पंच शिलाओं के दर्शन किये तप्तकुंड, विष्णुपदी गंगा अलकनंदा नदी, ऋषि गंगा, कुर्मूधारा प्रह्लाद धारा, नारद कुंड में स्नान संपन्न हुआ,

तथा पंच शिला नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला, मार्कंडेय शिला के दर्शन किये। निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने कार्यकाल की प्रात:काल को संपादित होनेवाली अभिषेक पूजा संपन्न की, उसके बाद प्रात: साढ़े सात बजे अंतिम बालभोग लगाया। उसके बाद नये प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी को आशीर्वाद मंत्र तथा स्वर्ण छड़ी(शिंगौल) सौंपी। इसके बाद पहली बार प्रभारी रावल ने श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में पूजा-अर्चना हेतु प्रवेश किया।

आज से प्रभारी रावल शायंकालीन तथा कल से प्रात: से शायंकालीनपूजाओं का संपादन करेंगे। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नए रावल को शुभकामनाएं दी। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि नए नायब रावल की नियु​क्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। द​क्षिण भारत में इसके लिए विज्ञ​प्ति जारी की गई है।

इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्या​धिकारी योगेंद्र सिंह, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,‌ वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित डिमरी बडुवागण, कमदी, मेहता थोक पदाधिकारियों, पांडुकेश्वर, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद,माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!