सबसे कम बाल लिंगानुपात जोशीमठ में, भ्रूण हत्या पर कड़ी कार्रवाई निर्देश–

by | Sep 3, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

 — 
चमोली। शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला सभागार में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकासखंडो में बाल लिंगानुपात सबसे कम है वहां पर विशेष फोकस करते हुए लोगों की काउसलिंग की जाए। कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए आवेदन प्राप्त होने पर फार्म भरते समय आवेदक का पता एवं मोबाइल नंबर लेते हुए आशा व एएनएम के माध्यम से प्रत्येक गर्भवती महिला के प्रसव होने तक नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ब्लाकों में बाल लिंगानुपात सबसे कम है वहां पर विशेष फोकस करते हुए लोगों की काउसलिंग की जाए और भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ एक्ट के तहत कडी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ताकि बाल लिगांनुपाल में सुधार लाया जा सके।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके अग्रवाल ने बताया गया कि वर्ष 2019 में जिले में 0-6 वर्ष के बच्चों का लिंगानुपात 933 था जो वर्ष 2020 में बढकर 953 हुआ है। सबसे कम लिंगानुपात जोशीमठ में 844, पोखरी में 933, दशोली में 934 तथा नारायणबगड में 938 है। जिले में कुल 18 अल्ट्रासाउंड केन्द्र पंजीकृत है जिसमें से 8 केन्द्र सील है। जबकि 6 सरकारी और 4 प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केन्द्र संचालित हो रहे है।
बैठक में समिति द्वारा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  डा0 जीएस राणा के नाम को पंजीकृत करने हेतु स्वीकृति दी गई। जोशी अल्ट्रासाउंड केन्द्र थराली द्वारा रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अपने केन्द्र पर स्थित अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने हेतु दिए गए आवेदन को स्वीकृत किया गया।
जिला समन्वयक संदीप कण्डारी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत संचालित कार्यो से अवगत कराते हुए अल्ट्रासाउंड केन्द्रों से संबधित प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 केके अग्रवाल, सीएमएस डा0 जीएस राणा, एसीएमओ डा0 एमएस खाती, वरिष्ठ प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा0 उमा रानी शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ मानस सक्सेना, डीजीसी फौजदारी प्रकाश भण्डारी, हिमांद संस्था के सचिव उमा शंकर बिष्ट सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं, उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में सर्जरी से संबधित मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति चाहने हेतु डा0 राजीव शर्मा (वरिष्ठ सर्जन) के आवेदन तथा पशु चिकित्सा केन्द्र गोपेश्वर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन के संदर्भ में जिलाधिकारी ने सीएमओ को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ मंंदिर के गर्भगृह में माइक्रो कैमरा लेकर पहुंचा श्रद्धालु, पुलिस ने रिकॉर्ड किया​ डिलीट–

युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अ​भियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
error: Content is protected !!