चमोली: जिला​धिकारी के निर्देश से जल संस्थान में हड़कंप, पेयजल लाइन पर लगाई नई जाली–

by | Sep 27, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जोशीमठ के रविग्राम पहुंचे जल संस्थान के अ​धिकारी, पेयजल लाइन की सफाई भी की और जाली भी लगाई, अब मिलने लगा साफ पानी–

जोशीमठ:जिला​धिकारी संदीप तिवारी के कड़े निर्देशों का असर होता दिख रहा है। बुधवार को जोशीमठ के रविग्राम में पेयजल लाइन पर साफ सफाई न होने और लाइन पर मेंढक फंसे होेने की खबर का संज्ञान लेते हुए जिला​धिकारी ने जल संस्थान के अ​धिकारियों को तलब किया,

और चौबीस घंटे के अंदर पेयजल योजना की साफ सफाई करने और जनता को स्वच्छ जल मुहैया कराने के निर्देश दिए, जिस पर बृहस्पतिवार को जल संस्थान के कई अ​धिकारी मौके पर पहुंचे और पेयजल लाइन का सुधारीकरण किया गया। अब ​स्थिति यह है कि लोगों को साफ पानी मिलने लगा है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी लाइन की जांच की गई। मुख्य स्रोत पर लगी जाली फट गई थी, जिससे इस तरह की समस्या आई। यहां पर नई जाली लगवा दी गई है। अन्य जगह पर पेयजल लाइन सुचारू है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!