हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी से शुरू नहीं हो रही चारधाम यात्रा– विकास जुगरान–

by | Sep 7, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा अभी तक भी शुरू न होने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि यात्रा के संदर्भ में सरकार कोरोना की व्यवस्थाओं को लेकर न्यायालय में मजबूत पक्ष नहीं रख पा रही है। यह सरकार की विफलता है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट याचिकाकर्ताओं के नाम सोशल मीडिया में प्रचारित कर रहे हैं। जनता से कह रहे हैं कि इनसे याचिका वापस लेने की अपील करें। यह सरकार की कमजोरी को जाहिर करता है। न्यायालय की आड लेकर सरकार के प्रतिनिधि खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जो भी सरकार से सवाल कर रहे हैं उन्हें विपक्षी बताकर चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार जनता के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। चारोंधामों में तीर्थपुरोहित, हकहकूकधारी, व्यवसायी, स्थानीय लोग चारधाम यात्रा संचालन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार है कि सुनने को तैयार नहीं है। जनता आगामी विधानसभा में जरूर भाजपा को सबक सिखाएगी। 

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!