राजनीति: भाजपा ने की अपने प्रत्या​शियों की घोषणा, अब कांग्रेस ने ये बनाई रणनीति–

by | Dec 28, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नगर निकाय चुनाव का विगुल बजा, आज होगा दिक्कतों का नामांकन, कड़ाके की ठंड के बीच राजनीतिक गर्माहट–

गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2024: चमोली जनपद में नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्या​शियों की घोषणा कर दी है। जनपद की सबसे पड़ी नालिका गोपेश्वर में भाजपा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है, आज कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस स्थानीय प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है, जिसकी वोटरों पर मजबूत पकड़ हो।

गौचर से अनिल नेगी और कर्णप्रयाग से गणेश शाह को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत पीपलकोटी में ​शि​क्षिकाश​शि देवली तो नंदानगर में संध्या देवराड़ी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

निकाय चुनाव के लिए चमोली जिले में 10 जोनल व 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर ने सभी को निर्वाचन कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी आनंद सिंह ने सभी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी रखने के निर्देश दिए। खेल मैदान गोपेश्वर से मतदान सामग्री वितरित होगी।

पोलिंग समाप्ति के बाद जीजीआईसी गोपेश्वर में बने स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा होगी। जिले में 10 निकाय क्षेत्र के 64 वार्ड हैं, 80 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी निकायाें में 53,894 मतदाता हैं, जिसमें 25997 महिला व 27894 पुरुष जबकि तीन अन्य हैं।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!