चमोली: जिला​धिकारी संदीप तिवारी का एक और बड़ा एक्शन, सड़क का काम पूरा नहीं होने पर ठेकेदार पर लगाया एक करोड़ जुर्माना–

by | Jan 16, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

29 फरवरी 2024 तक पूर्ण होना था सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य, लोनिवि ने लगाया जुर्माना, ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी किया जारी–

गोपेश्वर, 16 जनवरी 2025: जिला​धिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग पोखरी ने पोखरी-कर्णप्रयाग सड़कसुधारीकण व डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं होने पर ठेकेदार पर एक करोड़ 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

13 जनवरी को जिला​धिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इसमें डीएम ने लोक निर्माण विभाग से पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण की जानकारी मांगी। विभागीय अ​धिकारियों ने बताया कि इस सड़क की लंबाई करीब 27 किमी है। लोनिवि ने 1790.25 लाख में आरजेबी कंपनी को सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण का काम सौंपा है।

अनुबंध के अनुसार 30 अगस्त 2022 से कार्य शुरू हुआ और 29 फरवरी 2024 तक इसे पूरा किया जाना था। कंपनी ने वर्तमान समय तक सड़क पर 863.76 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन अभी भी करीब आधा काम शेष है। जिस पर डीएम ने लोनिवि को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

लोनिवि पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ठेकेदार पर अनुबंध के अनुसार 116 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं अधीक्षण अभियंता 7वां वृत्त लोनिवि गोपेश्वर द्वारा ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!