चमोली: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने सोप स्टोन खनन पट्टा क्षेत्र में खनन पर लगाई दस दिनों की रोक–

by | Jan 17, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

​जनपद में हर ​शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, खनन क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के लिए गठित की संयुक्त टीम–

गोपेश्वर, 17 जनवरी 2025: चमोली जनपद में ​शिकायतों का निवारण अब चुटकियों में हो रहा है। यकीन नहीं हो रहा तो क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के सम्मुख रखें, और पाएं समस्या का समाधान। जी हां, यही हो रहा है इन दिनों जनपद में कुछ दिन पूर्व नंदानगर विकास खंड के घूनी गांव के ग्रामीणों ने गांव में हो रहे सोप स्टोन खनन से परेशानी होने संबंधी ​शिकायतजिला​धिकारी से की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई कर दस दिनों तक खनन पर रोक लगा दी गई है। राजस्व, भूतत्व एवं खनिकर्म के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सोप स्टोन खनन पटटा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतकर्ता राहुल सिंह, खिलाफ सिंह सहित अन्य ग्रामवासी भी मौजूद थे।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को बताया था कि तहसील घाट के ग्राम घूनी में खनन कार्याे में लापरवाही बरती जा रही है। बताया कि खनन क्षेत्र के नीचे प्राथमिक विद्यालय ल्वाठघूनी को जाने वाले पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। खनन मशीनों के शोर से छात्रों को पढ़ने मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा खनन का काम सूर्याेदय से पहले और सूर्यास्त के बाद भी किया जा रहा है। खनन ़क्षेत्रमे अवैध तरीके से ट्राली लगाने और सड़क निर्माण से खनन क्षेत्र में बरसात में आवासीय भवनों खतरा बना हुआ है। खनन क्षेत्र के आसपास भूधसांव होने का खतरा बना हुआ है। जिससे पूरा ग्रामवासी चिंतित है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर खनन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए। संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिला खान अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि घूनी ग्राम में स्वीकृत दो सोपस्टोन खनन पट्टों में पूर्व में किए गए सीमाबंधन के दौरान लगाए गए सीमा स्तम्भ उपलब्ध नहीं पाए गए है। स्थलीय निरीक्षण में खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन और किसी प्रकार का अवैध खनन होता हुआ नही पाया गया। खनन पट्टा धारकों को खनन क्षेत्र में सीमाबंधन लगाने और अनुमोदित खनन योजना व निर्धारित नियम व शर्ताे के अनुसार खनन कार्य करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही पट्टा धारक को स्वीकृत क्षेत्रान्तर्गत ही नियमानुसार खान सुरक्षा निदेशक गाजियाबाद क्षेत्र द्वारा नामित खान प्रबंधक की उपस्थिति में खनन कार्य करने के निर्देश दिए गए। हिदायत दी कि किसी प्रकार नियम विरुद्ध खनन किए जाने की स्थिति में पट्टाधारक के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। पट्टाधारकों के प्रतिनिधियों को यह भी निर्देश दिए गए कि खनन क्षेत्र मिली खामियों को 10 दिनों के भीतर दूर किया जाए। इस अवधि में किसी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जाएगा। इस अवधि में केवल उत्खनित खनिज का परिवहन और विक्रय ही किया जा सकता है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
error: Content is protected !!