चमोली: सरिया की जाल टूटने से एक मजदूर ने दम तोड़, एक घायल को अस्पताल में किया भर्ती–

by | Jan 18, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सड़कचौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य के कार्य में जुटे थे मजदूर, सरिया की जाल टूटी, बाल-बाल बचे अन्य मजदूर–

जोशीमठ, 18 जनवरी 2025: जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम को हाईवे पर सलधार में हाईवे किनारे दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन दीवार में सरिया की जाल टूटने से दो मजदूर घायल हो गए।

जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया जा रहा था, जिनमें से एक मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल पर कम चोटें आई हैं। दो मजदूर नेपाल मूल के हैं। इन दिनों मलारी हाईवे का चौड़ीकरण और सुधारीकरण का काम चल रहा है।

error: Content is protected !!