रुद्रप्रयाग: शांतिपूर्ण संपन्न हुए नगर निकाय की मतगणना, विजयी प्रत्यायियों का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत–

by | Jan 25, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अगस्त्यमुनि में कांग्रेस ने संभाला नगर पंचायत का जिम्मा, निर्दलियों की भी रही धमक–

रुद्रप्रयाग, 25 जनवरी 2025: रुद्रप्रयाग जनपद में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। विजयी प्रत्या​शियों का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार और निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए प्रेक्षक मुक्ता मिश्रा एवं युक्ता मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा तथा रिटर्निंग अधिकारियों एवं भारी सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित की गई।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत को 2031 मत मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन सेमवाल को 1662 मत प्राप्त हुए तथा कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी को 1401 मत प्राप्त हुआ तथा निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी को 217 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 369 मतों से संतोष रावत विजय रहे तथा नोटा को 08 मत पड़े तथा 150 मत खारिज/रद्द हुए। कुल 5469 मतों की गणना की गई।

नगर पंचायत तिलवाड़ा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी विनीता देवी को 753 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी को 691 मत प्राप्त हुए जो कि भाजपा प्रत्याशी 62 मतों से विजयी रही। नोटा को 13 मत डाले गए तथा रद्द/खारिज हुए मतों की संख्या 40 है। कुल 1497 मतों की गणना की गई।

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि से अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद को 1022 मत प्राप्त हुए। भाजपा के प्रत्याशी सतीश प्रसाद को 1004 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी सुशील गोस्वामी को 456 मत प्राप्त हुए। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी 18 मतों से विजयी रहे। नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। अवैध/खारिज मतों की संख्या 90 रही। कुल 2580 मतों की गणना की गई।

नगर पंचायत गुप्तकाशी से अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वरी देवी को 575 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी को 471 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति लता को 540 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वरी देवी 35 मतों से विजय रही। नोटा को 05 मत प्राप्त हुए। अवैध/रद्द मतों की संख्या 38 रही। कुल 1629 मतों की गणना की गई।

नगर पंचायत ऊखीमठ से अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा देवी को 646 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेश्वरी देवी को 555 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी बबीता को 325 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी रीता पुष्पवान को 153 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा देवी 91 मतों से विजयी रही। नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। अवैध/रद्द मतों की संख्या 11 रही। 1696 मतों की गणना की गई।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर मतगणना ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों, कार्मिकों, पुलिस व सुरक्षा बलों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!