चमोली: गोपेश्वर और जोशीमठ में ​अ​ग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंंभ–

by | Apr 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शहीद अ​ग्निशमन जवानों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि–

गोपेश्वर, 14 अप्रैल 2025: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार (IPS) महोदय द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान फायर स्टेशन गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक एवं फायर अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा अग्निशमन कार्य के दौरान शहीद हुए फायर कर्मियों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा 02 मिनट का मौन धारण किया गया।

एसपी चमोली द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि आज हम सभी अभूतपूर्व साहसिक कार्य करने वाले एवं अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर सहर्ष बलिदान करने वाले अग्निशमन कर्मियों के प्रति अपनी भावना व्यक्त करने एवं उनकी सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लेने हेतु यहां एकत्र हुए है।

इस दौरान उपस्थित कर्मियों को बताया गया की संभावित आग की घटनाओं से जान माल के नुकसान को कम करने के लिए तकनीकी के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है। आग से होने वाले प्राकृतिक, आर्थिक एवं वन सम्पदा सम्बन्धी नुकसान को कम करने के लिए अग्निशमन कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति 24×7 तत्पर रहने तथा 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद के स्कूलों, महाविद्यालयों, होटलों व औद्योगिक संस्थानों में आग से बचाव एवं अग्नि सुरक्षा उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा फायर सर्विस के वाहनों को हरी झड़ी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। ये फायर सर्विस वाहन अग्निशमन सप्ताह के दौरान आमजनमानस को अग्नि दुर्घटनाओं, आग से होने वाले नुकसान व अग्नि सुरक्षा उपायों प्रति की जागरूक करेंगे।

14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिस में रुई की गांठे, विस्फोटक सामग्री एवं युद्ध उपकरण भरे हुये थे। जिसमें अचानक आग लगने पर 66 दमकल कर्मी आग बुझाने के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गये थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में पूरे भारतवर्ष में 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक आनन्द रावत, यातायात उ0नि0 श्री दिगम्बर उनियाल, व फायर यूनिट गोपेश्वर के कर्मगण उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!