उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

by | Aug 12, 2026 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की उम्मीद–

अगस्त्यमुनि। प्रदेश में कार्यरत उन शिक्षकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से राहत मिलने की उम्मीद जगी है, जिनकी नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं था। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी कराने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संगठन, शाखा अगस्त्यमुनि ने खुशी जताते हुए इसे शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने कहा कि नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं होने के बावजूद वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे शिक्षकों के सामने वर्तमान में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर कई व्यावहारिक दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। ऐसे में सरकार की ओर से समाधान की दिशा में कदम उठाना स्वागतयोग्य है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के निर्देश से शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है। संगठन ने सरकार से मांग की कि प्रस्ताव को जल्द अंतिम रूप देकर शासनादेश जारी किया जाए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अनूप नेगी, शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष नीलम बिष्ट समेत शाखा के समस्त पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। संगठन ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!