चमोली/पोखरी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक माह से आंदोलनरत सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय, ढुलान का बकाया भुगतान सहित अपनी विभिन्न मांगों के पूरा होने के बाद ही गोदामों से राशन उठाने का निर्णय लिया है। अब स्थिति यह आ गई है कि गोदामों में राशन रखने की जगह नहीं बची है।लगातार बारिश हो रही है, जिससे गोदामों में शीलन बढ़ गई है। राशन सढ़ने के कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सितंबर माह का ही राशन नहीं बंटा है और अक्तूबर का राशन भी पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को गल्ला विक्रेताओं ने चमोली बाजार में राशन के गोदाम के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने एलान किया है कि जब तक मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक राशन का उठान नहीं किया जाएगा। दशोली विकास खंड के समस्त गल्ला विक्रेता सुबह 11 बजे चमोली बाजार में पहुंचे। यहां से जुलूस निकालकर वे जिला पूर्ति विभाग के राशन गोदाम परिसर में पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद सभा आयोजित की गई। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष सत्य प्रसाद सेमवाल, सचिव किशन सिंह पुंडीर और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि लंबे समय तक गल्ला विक्रेता अपनी मांगों को सरकार के सम्मुख रखते आ रहे हैं, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभांश और ढुलान का भुगतान करने, वाहन और खच्चर के ढुलान के भाड़े में प्रतिवर्ष बढोत्तरी करने, मोबाइल में नेट की निशुल्क सुविधा देने और राशन को तोलकर देने की मांग उठाई। इस मौके पर किशन सिंह, दिनेेश प्रसाद, संतोष कुमार, सुनील सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रजपाल सिंह, ललिता प्रसाद आदि मौजूद थे। पोखरी में भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन गोदाम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। सस्ता गल्ला विक्रेता देवी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती पीछे नहीं हटेंगे। सरकार हर बार आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ देती है, इस बार निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। गल्ला विक्रेताओं ने 20 सितंबर को देहरादून में आयोजि महारैली को पूर्ण सफल बनाने पर जोर दिया है।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से गोदामों में बर्बाद होने लगा राशन, अब तो मान जाओ सरकार–
by laxmi Purohit | Sep 16, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...
कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...
चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–
मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...
यज्ञ के लिए अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋषिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
