चमोली: सब्जी के ट्रक में बैठकर बिजनौर से बदरीनाथ पहुंच गए ये लोग, पुलिस बेखबर–

by | May 1, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ऋ​षिकेश और कोटद्वार से ट्रक में छिपकर आते हैं लोग, कहीं नहीं रोकती पुलिस, पहलगाम घटना से भी नहीं लिया सबक–

गोेपेश्वर, 01 मई 2025: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सब्जी लेकर निकला ट्रक सब्जी के साथ ही सवारियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंच गया, लेकिन पुलिस को कोई भनक नहीं लगी। जब ज्योतिर्मठ से करीब एक किलोमीटर पहले ट्रक से सवारियों को उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगा, तब जोशीमठ पुलिस हरकत में आई।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि ट्रक को सीजकर​ दिया गया है, और ट्रक से यहां आने वाले लोगों का जोशीमठ पुलिस ने चालान कर दिया है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

हाल ही में पहलगाम की घटना हुई। तब से शासन-प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि एक ट्रक बिना किसी रोकटोक के बदरीनाथ धाम पहुंच गया, लेकिन किसी को कोई भनक नहीं लगी।

इधर, चमोली के जिला​धिकारीडाॅ. संदीप तिवारी ने इस संबंध में गढ़वाल कमिश्नर से बात कर ऋ​षिकेश से ही ट्रक की चेकिंग करने का अनुरोध किया है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!