पहली बार आयोजित होगी चमोली जनपद में नीटयूजी परीक्षा, फोटो स्टेट, प्रिंट मशीन की दुकानें रहेंगी बंद–
गोपेश्वर, 02 मई 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा इस बार आयोजित होने वाली नीटयूजी परीक्षा (नेशनल एलिजिबिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के लिए प्रोद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण गोपेश्वर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
चार मई को होने वाली नीट परीक्षा को देखते हुए एसडीएम राजकुमार पांडेय ने परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लगाई है। इसके तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकेंगे। इस दौरान
फोटो स्टेट व प्रिंट की दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश तीन मई की शाम छह बजे से चार मई की शाम सात बजे तक प्रभावी रहेगा।


