आस्था: क्रौंच पर्वत पर गूंजेगा आस्था का शंखनाद, 18 मई को श्री कार्तिक स्वामी मंदिर में होगा 108 शंखों का पूजन, दक्षिण भारत के शिवाचार्य होंगे शामिल–

by | May 11, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित होगा 108 बालमपुरी शंखों की पूजा और हवन, वैदिक परंपराओं का होगा अद्भुत संगम–

रुद्रप्रयाग, 11 मई 2025: दिव्य और पौराणिक क्रौंच पर्वत पर अवस्थित भगवान श्री कार्तिक स्वामी मंदिर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपराओं के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 18 मई 2025 को मंदिर परिसर में 108 बालमपुरी शंखों की पूजा और हवन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग और मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इस बार इसमें तमिलनाडु के छह प्रतिष्ठित मंदिरों के शिवाचार्यगण विशेष रूप से भाग लेंगे। इनमें माईलम एथेनम, कूनमपट्टी एथेनम, कौमारामुत्त एथेनम, श्रृंगेरीमुत्तू सहित अन्य प्रमुख पीठों के आचार्य शामिल हैं। वे वैदिक विधियों के अनुसार शंख पूजन, हवन और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। यह आयोजन जहां एक ओर धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करेगा, वहीं उत्तर और दक्षिण भारत की आध्यात्मिक एकता को भी प्रकट करेगा।

इस भक्ति पर्व की अगली कड़ी में 28 मई से 4 जून तक भगवान श्री कार्तिक स्वामी की बसुधारा यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें भगवान बद्रीविशाल के धाम तक विशेष अनुष्ठानों के साथ भगवान की यात्रा होगी।

इसके पश्चात 5 जून से 15 जून तक मंदिर प्रांगण में ‘विश्व कल्याण महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यह 11 दिवसीय यज्ञ पर्यावरण शुद्धि, वैश्विक शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ संपन्न होगा। 14 जून को एक भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी,यज्ञ का समापन 15 जून को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!