चमोली: सेना प्रमुख पहुंचे जोशीमठ, रेडियो स्टेशन बाइबेक्स तराना का किया उद्घाटन–

by | Jun 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सीमा क्षेत्र में अग्रिम चौकियों का भी किया सेना प्रमुख ने भ्रमण, सीमा की निगेहबानी कर रहे जवानों से मिले, की बातचीत–

जोशीमठ, 08 जून 2025: पीवीएसएम, एवीएसएम, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को जोशीमठ में पहले कम्युनिटी रेडियो स्टेशन आइबेक्स तराना, 88.4 एफएम का उद्धाटन किया। उन्होंने अग्रिम चौकियों का दौरा भी किया और यहां सीमा की निगेहबानी कर रहे जवानों से मुलाकात भी की।

थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तरी सीमाओं पर तैनात बलों की परिचालन और प्रशासनिक समीक्षा के लिए गढ़वाल की अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनके समर्पण की सराहना की।

उन्होंने व्यावसायिकता और सतर्कता के उच्च मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उसके बाद वे ज्योतिर्मठ में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन पाॅडकास्ट में सेना प्रमुख ने कहा कि आइबेक्स सिर्फ एक रेडियो स्टेशन नहीं है बल्कि युवाओं की आवाज को बढ़ने के लिए एक सशक्त माध्यम है। यह समुदाय को एक साथ लाएगा, स्थानीय प्रतिभा को आगे बढ़ने में मदद करेगा और लोगों को उनकी संस्कृति से जोड़ेगा।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि रेडियो स्टेशन आइबेक्स तराना, 88.4 एफएम का उद्देश्य स्थानीय अभिव्यक्ति, ज्ञान साझा करने और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करना है। बताया कि प्रसारण में स्थानीय विषय वस्तु, शिक्षा, पर्यावरण, मौसम, मनोरंजन, रोजगार, आपदा तैयारी, पर्यटन, स्वास्थ्य और पारंपरिक कला जैसे विषय शामिल रहेंगे।

सेना प्रमुख ने कुछ पूर्व सैनिकों को राष्ट्र निर्माण और समाज की बेहतरी के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट योगदान पर उन्हें वेटरंस अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!