यज्ञ अनुष्ठान: सिल्ला साणेश्वर मंदिर में माघ माह में आयोजित होगा नवाह यज्ञ, तैयारियां शुरु–

by | Jul 16, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मंदिर परिसर में आयोजित हुई समिति की बैठक, बरसात में आवागमन की समस्या के चलते माघ माह में आयोजित होगा यज्ञ, बैठकों का दौर शुरु–

अगस्त्यमुनि, 16 जुलाई 2025: ग्राम पंचायत सिल्लाब्राह्मणगांव में ​स्थित प्राचीन साणेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में बुधवार को मंदिर समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी माघ माह में मंदिर में नौ दिवसीय यज्ञ आयोजित किया जाएगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि बरसात सीजन में आवागमन की दिक्कत बनीं रहती है। साथ ही बारिश के चलते अनावश्यक टेंटों का खर्चा भी बढ़ जाता है, लिहाजा माघ माह में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रवासी भी अपने घरों को लौट जाएंगे। यज्ञ को लेकर दूसरे दौर की बैठक भी आयोजित होगी,

जिसमें यज्ञ सामग्री के साथ ही ति​थि भी निर्धारित की जाएगी। साथ ही युवाओं को यज्ञ के कार्य भी आवंटित किए जाएंगे। माघ माह तक मंदिर सौंदर्यीकरण के कार्य भी पूर्ण कर लिए जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान वीर सिंह नेगी, हरीश गुसांई, पुरुषोत्तम नौटियाल, सुखदेव नौटियाल, वीर सिंह जग्गी नेगी, महावीर सिंह रावत, उमेश पंवार, चंद्रशेखर नौटियाल, विरेंद्र सिंह नेगी बॉबी, कुंवर सिंह के साथ ही अन्य पंचसिल्ला के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!