कार्रवाई: पुलिस ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के मामले में चालक को भेजा पुरसाड़ी जेल–

by | Jul 26, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे पर बेडूबगड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था बोलेरो वाहन एक व्यक्ति की मौत और चार सवार हो गए थे घायल–

गोपेश्वर, 26 जुलाई 2025: तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर दिया। जिसके बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक अ​भिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। मामला 25 जुलाई शुक्रवार का है। वाहन चालक पेरी गांव नंदानगर का रहने वाले अमर सिंह के वाहन में

शुक्रवार को नंदानगर पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, भरत सिंह, हिम्मत सिंह, पुष्कर सिंह और त्रिलोक सिंह बदरीनाथ से अपने गांव लौट रहे थे। सभी लोग दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में शामिल होने के लिए अपने गांव जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर बेडूबगड़ के समीप बोलेरो वाहन तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। जिससे वाहन में सवार बलवंत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य सवारी घायल हो गए। पुलिस ने जांच में पाया कि चालक ने शराब पी रखी थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार को चालक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है। इधर, दुर्घटना के बाद से पेरी गांव में मातम पसरा हुआ है। पंचायत चुनाव का उत्साह भी कहीं नहीं दिख रहा है।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!