चमोली: महिलाओं ने संभाली 128 क्षेत्र पंचायत और 13 जिला पंचायत सीट की बागडोर–

by | Aug 1, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला पंचायत की 26 व क्षेत्र पंचायत की 243 सीटों पर हुआ चुनाव, छिनका वार्ड से किसी ने नहीं लड़ा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 01 अगस्त 2025: चमोली जनपद में कई ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बागडोर महिलाओं के हाथों में गई है। जनपद की 13 जिला पंचायत सदस्य और 128 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर महिलाएं काबिज हुई हैं।

चमोली जिले में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटों पर चुनाव हुए। जिसमें से 13 सीटों पर महिलाएं विजयी रही। वहीं क्षेत्र पंचायत की 244 में से 243 पर चुनाव हुआ। दशोली विकासखंड के छिनका वार्ड से किसी ने चुनाव नहीं लड़ा। ऐसे में 243 क्षेत्र पंचायतों में से 128 पर महिलाएं जीत दर्ज करने में सफल रही। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की राजनीत पर महिलाओं का अच्छा खासा प्रभाव रहेगा।

दशोली विकासखंड की 28 क्षेत्र पंचायत में से 14 पर महिलाएं, देवाल की 20 में से 10, गैरसैंण की 40 में से 20, नंदानगर की 28 में से 14, ज्योतिर्मठ की 23 में से 11, कर्णप्रयाग की 1 में से 31, नारायणबगड़ की 25 में से 13, पोखरी की 25 में से 17 और थराली की 23 में से 12 क्षेत्र पंचायत सीटों पर महिलाएं जीत दर्ज करने में सफल रही हैं। पोखरी विकासखंड में कल्पना देवी, सीमा देवी, लक्ष्मी देवी, कामिनी ने अनारक्षित सीट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!