जय हिंद: टीएचडीसीआईएल के वीपीएचईपी इकाई में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस–

by | Aug 15, 2025 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने स्यासैंण​स्थित प्रांगण में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड़ की ली सलामी–

स्यासैंण (चमोली), 15 अगस्त 2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड-पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) इकाई में 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। परियोजना प्रमुख (वीपीएचईपी) अजय वर्मा ने वीपीएचईपी कार्यालय, स्यासैंण(पिपलकोटी) स्थित प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्वोई ने कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश से लाइव वीडियो संदेश के माध्यम से सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के योगदान और बलिदान को याद करते हुए टीएचडीसीआईएल के कर्मचारियों के राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे महत्त्वपूर्ण योगदान की सराहना की। श्री विश्वोई ने ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में कंपनी की भूमिका को रेखांकित किया और कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा की।

परियोजना प्रमुख (वीपीएचईपी) अजय वर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों तथा चुनौतियों के बावजूद परियोजना के निर्माण में हो रही उल्लेखनीय प्रगति के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है और इसके समय पर पूर्ण होने के लिए कर्मचारी व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को इसी गति और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, मयापुर तथा सरस्वती विद्या मंदिर, पिपलकोटी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक एवं सांस्कृतिक गीत-नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सहभागिता ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

अंत में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों तथा वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!