गैरसैंण में सरकार: विधानसभा मानसून सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे भराड़ीसैंण–

by | Aug 18, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

हेलिपैड पर जिला​धिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत–

गैरसैंण, 18 अगस्त 2025: ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में मंगलवार से प्रारंभ होने वाले विधानसभा मानसून सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं।

हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री गैरसैंण पहुंचे। हेलीपैड पर जिला​धिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान सैरिमोनियल ड्रेस में सजे पुलिस के जवानों ने सलामी देकर मुख्यमंत्री का अ​भिवादन किया।

error: Content is protected !!