चमोली: नंदा राजजात में व्यवस्थाओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से करें अ​धिकारी काम–

by | Oct 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने पर्यटन कार्यालय का किया निरीक्षण, नंदा राजजात तैयारियों के संबंध में ली जानकारी–

गोपेश्वर, 10 अक्टूबर 2025: आगामी वर्ष आयोजित होने वाले हिमालयी कुंभ नंदाराज जात की तैयारियों को लेकर चमोली जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए जिला​धिकारीअ​धिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जिला पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी को नंदा राजजात के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय में नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि यात्रा मार्गों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विभागों से समन्वय बनाकर प्रस्ताव तैयार करें। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पार्किंग, पेयजल, विद्युत, शौचालय, आवास व्यवस्था को लेकर स्थानों का चयन करें। सभी व्यवस्थाओं को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

डीएम ने पर्यटन विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक स्वरोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने जिलाधिकारी को सभी योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!