महिलाओं ने तैयार की गेंदे की मालाएं, यज्ञ अनुष्ठान की व्यापक तैयारियों में जुटे भक्तगण, उत्साह का माहौल–
रुद्रप्रयाग, 08 नवंबर 2025: रुद्रप्रयाग जनपद के त्यूंग गांव में तुंगेश्वर महादेव मंदिर में महा रुद्रयज्ञ और महाशिव पुराण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गांव के मध्य में स्थित तुंगेश्वर महादेव मंदिर को चारों ओर से गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। फूलों की माला बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। महिलाओं द्वारा गेदें के फूलों से मालाएं बनाई जा रही हैं।

मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। सभी अपने-अपने स्तर से अनुष्ठान के कार्यों में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। धूप खिलने पर ठंड से राहत मिल रही है। यज्ञ, अनुष्ठान के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।


