चमोली। शिक्षा विभाग के वाहन चालक ने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को उन्होंने ज्ञापन दिया है। कहा कि वह आठ अक्टूबर को आत्मदाह करेंगे। वाहन चालक मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि 2013 में उनका स्थानांतरण शिक्षा विभाग में कर दिया गया था, लेकिन स्थानांतरण का कोई आदेश जारी नहीं किया गया, जिस कारण 2016 तक उन्हें किसी भी प्रकार के भत्तों व बिलों का लाभ नहीं मिला। 2019 में उनकी पदोन्नति होनी थी, उसे भी रोक लिया गया। मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में बार-बार विभागीय अधिकारियों से पूछा गया, लेकिन उनके मामले को टाल दिया जा रहा है। जिससे मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। वे मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला के वाहन के चालक हैं। मुख्ममंत्री को ज्ञापन भेजकर मिश्रा ने मामले की पूरी जांच करने की मांग की है। इस मामले के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप है।
इस सरकारी विभाग के वाहन चालक ने दी आत्महत्या की धमकी, अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप–
by laxmi Purohit | Oct 4, 2021 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

Latest News
28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
