हादसा: 100 मीटर नीचे खाई में गिरा डंपर, एक की मौत, दो घायल–

by | Nov 18, 2025 | दुर्घटना, पौड़ी | 0 comments

मलबा डंपिंग के काम में लगा था डंपर, अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू–

लैंसडौन, 18 नवंबर 2025: अनियंत्रित डंपर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इसमें सवार एक व्य​क्ति की मौत हो गई। दो सवार घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लैंसडौन के गुमखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर हुई। डंपर सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा हुआ था।

पुलिस के अनुसार गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के निकट डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

इस हादसे में बॉबी (48) पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम अध्याना, नकुड़, जिला सहारनपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार पुत्र संजीव और सूरज पुत्र जादवीर, दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा को सतपुली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!