राहत: रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा हुई शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं हुई बेहतर–

by | Nov 18, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

विधायक भरत चौधरी ने किया सीटी स्कैन का लोकार्पण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया वर्चुअल संबो​धित–

रुद्रप्रयाग, 18 नवंबर 2025: जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाएगी। मंगलवार को अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन का संचालन शुरू हो गया है। विधायक भरत चौधरी ने वि​धिवतरुप से सीटी स्कैन का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे, वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक तक पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई सीटी स्कैन मशीन से गंभीर रोगों के निदान में तेजी आएगी और मरीजों को अब दूरस्थ शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा

की अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की स्थापना से न केवल जनपद के हजारों लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई दिशा भी देगी। राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में हम और भी आधुनिक सुविधाएँ जनपद में लाने का प्रयास जारी रखेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्राथमिक से लेकर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि प्रत्येक मरीज को समय पर सही उपचार मिल सके।

लोकार्पण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मण्डल पौड़ी डॉ. सी.पी. त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सीटी स्कैन सेवा शुरू होने से अब मरीजों को उच्च स्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाएँ स्थानीय स्तर पर, कम समय में और कम लागत पर उपलब्ध होंगी। इससे आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय लेना आसान होगा तथा गंभीर रोगों के प्रारंभिक चरण में पहचान कर उपचार संभव हो सकेगा।

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!